अध्याय इकसठ – बलराम द्वारा रुक्मी का वध (10.61)
1 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: भगवान कृष्ण की प्रत्येक पत्नी से दस-दस पुत्र हुए जो अपने पिता से कम नहीं थे और जिनके पास अपने पिता का सारा निजी ऐश्वर्य था।
2 भगवान श्रीकृष्ण के बारे में पूरी सच्चाई न समझने के कारण उनकी प्रत्येक पत्नी यही सोचती थी कि वे उसके महल में निरन्तर रहते हैं, अतः वही उनकी प्रिय पत्नी है।
3 भगवान की पत्नियाँ उनके कमल जैसे सुन्दर मुख, लम्बी बाँहों, बड़ी बड़ी आँखों, हास्य से पूर्ण उनकी प्रेममयी चितवनों तथा मनोहर बातों से पूरी तरह


