अध्याय पन्द्रह – भगवान कृष्ण द्वारा योग सिद्धियों का वर्णन (11.15)
1 पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान ने कहा : हे उद्धव, योग-सिद्धियाँ उस योगी द्वारा अर्जित की जाती है जिसने अपनी इन्द्रियों तथा प्राणायाम पर विजय प्राप्त कर ली है और जो अपनी चेतना को मुझमें स्थिर कर चुका है।
2 श्री उद्धव ने कहा : हे अच्युत, योग-सिद्धि किस विधि से प्राप्त की जा सकती है और ऐसी सिद्धि का स्वभाव क्या है? योग-सिद्धियाँ कितनी हैं? कृपा करकेमुझे बतलाइये। निस्सन्देह आप समस्त योग-सिद्धियों के प्रदाता हैं।
3 भगवान ने कहा : योग के पारं