अध्याय दस – शिवजी तथा उमा द्वारा मार्कण्डेय ऋषि का गुणगान (12.10)
1 सूत गोस्वामी ने कहा: भगवान नारायण के द्वारा नियोजित मोहमयी शक्ति के ऐश्वर्यशाली प्रदर्शन का अनुभव करके मार्कण्डेय ऋषि ने भगवान की शरण ग्रहण की।
2 श्री मार्कण्डेय ने कहा: हे भगवान हरि, शरण ग्रहण करनेवालों को अभय दान देने वाले आपके चरणकमलों के तलवों की, मैं शरण ग्रहण करता हूँ। बड़े-बड़े देवता भी आपकी माया से मोहित रहते हैं जो ज्ञान के रूप में उनके समक्ष प्रकट होती है।
3 सूत गोस्वामी ने कहा: एक बार जब भगवान शिवजी – माता पार्वती सहित