अध्याय अट्ठासी -- वृकासुर से शिवजी की रक्षा (10.88)
1 राजा परीक्षित ने कहा: जो देवता, असुर तथा मनुष्य परम वैरागी शिव की पूजा करते हैं, वे सामान्यतया धन सम्पदा तथा इन्द्रिय-तृप्ति का आनन्द प्राप्त करते हैं, जबकि लक्ष्मीपति भगवान हरि की पूजा करने वाले, ऐसा नहीं कर पाते।
2 हम इस विषय को ठीक से समझना चाहते हैं, क्योंकि यह हमें अत्यधिक परेशान किये हुए है। दरअसल इन विपरीत चरित्रों वाले दोनों प्रभुओं की पूजा करने वालों को, जो फल मिलते हैं, वे अपेक्षा के विपरीत होते हैं।
3 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: