अध्याय दो – गजेन्द्र का संकट(8.2)
1 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: हे राजन, त्रिकुट नाम का एक विशाल पर्वत है। यह दस हजार योजन (80 हजार मील) ऊँचा है। चारों ओर से क्षीरसागर द्वारा घिरे होने के कारण इसकी स्थिति अत्यन्त रमणीक है।
2-3 पर्वत की लम्बाई तथा चौड़ाई समान (80 हजार मील) है। इसकी तीन प्रमुख चोटियाँ, जो लोहे, चाँदी तथा सोने की बनी हैं, सारी दिशाओं एवं आकाश को सुन्दर बनाती हैं। पर्वत में अन्य चोटियाँ भी हैं, जो रत्नो तथा खनिजों से पूर्ण हैं और सुन्दर वृक्षों, लताओं एवं झड़ियों से अलंकृत हैं। पर्वत