अध्याय नौ – मोहिनी-मूर्ति के रूप में भगवान का अवतार (8.9)
1 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: तत्पश्चात असुर एक दूसरे के शत्रु बन गये। उन्होंने अमृत पात्र को फेंकते और छीनते हुए अपने मैत्री-सम्बन्ध तोड़ लिये। इसी बीच उन्होंने देखा कि एक अत्यन्त सुन्दर तरुणी उनकी ओर बढ़ी आ रही है।
2 उस सुन्दरी को देखकर असुरों ने कहा: ओह! इसका सौन्दर्य कितना आश्चर्यजनक है, शरीर की कान्ति कितनी अद्भुत है और इसकी तरुणावस्था का सौन्दर्य कितना उत्कृष्ट है। इस तरह कहते हुए वे उसका भोग करने की इच्छा से तेजी से उसके पास पहुँच