अध्याय तिरपन – कृष्ण द्वारा रुक्मिणी का हरण (10.53)
1 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: इस तरह कुमारी वैदर्भी का गुप्त सन्देश सुनकर यदुनन्दन ने ब्राह्मण का हाथ अपने हाथ में ले लिया और मुसकाते हुए उससे इस प्रकार बोले।
2 भगवान ने कहा: जिस तरह रुक्मिणी का मन मुझ पर लगा है उसी तरह मेरा मन उस पर लगा है। मैं रात्रि में निद्रा लाभ नहीं ले पा रहा हूँ। मैं जानता हूँ कि द्वेषवश रुक्मी ने हमारा विवाह रोक दिया है।
3 वह अपने आपको एकमात्र मेरे प्रति समर्पित कर चुकी है और उसका सौन्दर्य निष्कलंक है। मैं उसे, उन अयो