अध्याय तीस – प्रचेताओं के कार्यकलाप (4.30)
1 विदुर ने मैत्रेय से जानना चाहा: हे ब्राह्मण, आपने पहले मुझसे प्राचीनबर्हि के पुत्रों के विषय में बतलाया था कि उन्होंने शिव द्वारा रचे हुए गीत के जप से भगवान को प्रसन्न किया। तो उन्हें इस प्रकार क्या प्राप्त हुआ?
2 हे बार्हस्पत्य (बृहस्पति के शिष्य), राजा बर्हिषत के पुत्रों ने, जिन्हें प्रचेता कहते हैं, उन्होंने भगवान शिवजी से भेंट करने के बाद क्या प्राप्त किया, जो मोक्षदाता भगवान को अत्यन्त प्रिय हैं? वे वैकुण्ठलोक तो गये ही, किन्तु इसके अतिरिक्त उन्हो
