अध्याय उनहत्तर – नारद मुनि द्वारा द्वारका में भगवान कृष्ण के महलों को देखना (10.69)
1-6 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: जब नारदमुनि ने सुना कि भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध कर दिया है और अकेले अनेक स्त्रियों के साथ विवाह कर लिया है, तो नारदमुनि के मन में भगवान को इस स्थिति में देखने की इच्छा हुई। उन्होंने सोचा, “यह अत्यन्त आश्चर्यजनक है कि एक ही शरीर में भगवान ने एकसाथ सोलह हजार स्त्रियों से विवाह कर लिया और वह भी अलग अलग महलों में।” इस तरह देवर्षि उत्सुकतापूर्वक द्वारका गये। यह नगर बगीचों तथा उद्य