अध्याय उनसठ – नरकासुर का वध (10.59)
1 राजा परीक्षित ने कहा: अनेक स्त्रियों का अपहरण करने वाला भौमासुर किस तरह भगवान द्वारा मारा गया? कृपा करके भगवान शार्ङ्गधन्वा के इस शौर्य का वर्णन कीजिये।
2-3 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: जब भौम ने इन्द्र की माता के कुण्डलों के साथ-साथ वरुण का छत्र तथा मन्दार पर्वत की चोटी पर स्थित देवताओं की क्रीड़ास्थली को चुरा लिया तो इन्द्र कृष्ण के पास गया और उन्हें इन दुष्कृत्यों की सूचना दी। तब भगवान अपनी पत्नी सत्यभामा को साथ लेकर गरुड़ पर सवार होकर प्रागज्योतिषपुर के


