अध्याय अड़तीस - वृन्दावन में अक्रूर का आगमन (10.38)
1 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: महामति अक्रूर ने वह रात मथुरा में बिताई और तब अपने रथ पर सवार होकर नन्द महाराज के ग्वाल-ग्राम के लिए रवाना हुए।
2 मार्ग में यात्रा करते हुए महात्मा अक्रूर को कमलनेत्र भगवान के प्रति अपार भक्ति का अनुभव हुआ अतः वे इस प्रकार सोचने लगे। श्री अक्रूर ने सोचा: मैंने ऐसे कौन-से शुभ कर्म किये हैं, ऐसी कौन-सी कठिन तपस्या की है, ऐसी कौन-सी पूजा की है या ऐसा कौन-सा दान दिया है, जिससे आज मैं भगवान केशव का दर्शन करूँगा।
4 चूँक