ॐ
श्री गुरु गौरांग जयतः
श्रीमद भगवद्गीता यथारूप
अध्याय नौ परम गुह्य ज्ञान
https://www.youtube.com/watch?v=saevYxO0Sf0&t=115
1 श्रीभगवान ने कहा— हे अर्जुन! चूँकि तुम मुझसे कभी ईर्ष्या नहीं करते, इसलिए मैं तुम्हें यह परम गुह्य ज्ञान तथा अनुभूति बतलाऊँगा, जिसे जानकर तुम संसार के सारे क्लेशों से मुक्त हो जाओगे।
2 यह ज्ञान सब विद्याओं का राजा है, जो समस्त रहस्यों में सर्वाधिक गोपनीय है। यह परम शुद्ध है और चूँकि यह आत्मा की प्रत्यक्ष अनुभूति कराने वाला है, अतः यह धर्म का सिद्धान्त है। यह अविनाशी है और अत


