अध्याय तेरह – भगवान वराह का प्राकट्य (3.13)
1 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: हे राजन, मैत्रेय मुनि से इन समस्त पुण्यतम कथाओं को सुनने के बाद विदुर ने पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान की कथाओं के विषय में और अधिक पूछताछ की, क्योंकि इनका आदरपूर्वक सुनना उन्हें पसंद था।
2 विदुर ने कहा: हे मुनि, ब्रह्मा के प्रिय पुत्र स्वायम्भुव ने अपनी अतीव प्रिय पत्नी को पाने के बाद क्या किया?
3 हे पुण्यात्मा श्रेष्ठ, राजाओं का आदि राजा (मनु) भगवान हरि का महान भक्त था, अतएव उसके शुद्ध चरित्र तथा कार्यकलाप सुनने योग्य हैं। कृप