अध्याय ग्यारह – पूर्ण समाज : चातुर्वर्ण (7.11)
1 शुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा: प्रह्लाद महाराज, जिनके कार्यकलाप तथा चरित्र की पूजा तथा चर्चा ब्रह्मा तथा शिवजी जैसे महापुरुष करते हैं, उनके विषय में सुनने के बाद महापुरुषों में सर्वाधिक आदरणीय राजा, युधिष्ठिर महाराज ने नारद मुनि से अत्यन्त प्रसन्न मुद्रा में पुनः पूछा।
2 महाराज युधिष्ठिर ने कहा: हे प्रभु, मैं आपसे धर्म के उन सिद्धान्तों के विषय में सुनने का इच्छुक हूँ जिनसे मनुष्य, जीवन के चरम लक्ष्य, भक्ति को प्राप्त कर सकता है। मैं मानव समाज के सामा