अध्याय तिहत्तर – बन्दी गृह से छुड़ाये गये राजाओं को कृष्ण द्वारा आशीर्वाद (10.73)
1-6 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: जरासन्ध ने 20800 राजाओं को युद्ध में पराजित करके उन्हें बन्दीखाने में डाल दिया था जब ये राजा गिरिद्रोणी किले से बाहर आये, तो वे मलिन लग रहे थे और मैले वस्त्र पहने हुए थे। वे भूख के मारे दुबले हो गए थे, उनके चेहरे सूख गये थे और दीर्घकाल तक बन्दी रहने से अत्यधिक कमजोर हो गये थे। तब राजाओं ने भगवान को अपने समक्ष देखा। उनका रंग बादल के समान गहरा नीला था और वे पीले रेशम का वस्त्र पहने थे