अध्याय सड़सठ – बलराम द्वारा द्विविद वानर का वध (10.67)
1 यशस्वी राजा परीक्षित ने कहा: मैं अनन्त तथा अपार भगवान श्रीबलराम के विषय में और आगे सुनना चाहता हूँ जिनके कार्यकलाप अतीव विस्मयकारी हैं। उन्होंने और क्या किया?
2 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: द्विविद नाम का एक वानर था, जो नरकासुर का मित्र था। यह शक्तिशाली द्विविद मैन्द का भाई था और राजा सुग्रीव ने उसे प्रतिशोध का आदेश दिया था।
3 अपने मित्र नरक की मृत्यु का बदला लेने के लिए द्विविद वानर ने नगरों, गाँवों, खानों तथा ग्वालों की बस्तियों में आग