अध्याय बाईस – चारों कुमारों से पृथु महाराज की भेंट (4.22)
1 महामुनि मैत्रेय ने कहा: जिस समय सारे नागरिक परम शक्तिमान महाराज पृथु की इस प्रकार स्तुति कर रहे थे उसी समय वहाँ पर सूर्य के समान तेजस्वी चारों कुमार आये।
2 समस्त योगशक्तियों के स्वामी चारों कुमारों के देदीप्यमान तेज को देखकर राजा तथा उनके पार्षदों ने उन्हें आकाश से उतरते ही पहचान लिया।
3 चारों कुमारों को देखकर पृथु महाराज उनके स्वागत के लिए आतुर हो उठे। अतः अपने पार्षदों सहित वे तुरन्त इस तरह तेजी से उठकर खड़े हो गये मानो कोई बद्धजीव प्
