अध्याय इकतीस – भगवान श्रीकृष्ण का अन्तर्धान होना (11.31)
1 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा : तब ब्रह्माजी, शिवजी–उनकी प्रेयसी भवानी, मुनियों, प्रजापतियों तथा इन्द्रादि देवताओं सहित, प्रभास आये।
2-3 भगवान का प्रस्थान देखने के लिए चारणों, यक्षों, राक्षसों, किन्नरों, अप्सराओं तथा गरुड़ के सम्बन्धियों को साथ लेकर पितरगण, सिद्ध, गन्धर्व, विद्याधर तथा बड़े बड़े सर्प भी आये। आते समय वे सभी व्यक्ति भगवान शौरी (कृष्ण) के जन्म तथा लीलाओं का कीर्तन और उनकी महिमा का गायन कर रहे थे।
4 हे राजन, उन्होंने आकाश में अपन