अध्याय एक – यदुवंश को शाप (11.1)
1 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: भगवान श्रीकृष्ण ने बलराम से मिलकर तथा यदुवंशियों से घिरे रहकर अनेक असुरों का वध किया। तत्पश्चात, पृथ्वी का भार हटाने के लिए भगवान ने कुरुक्षेत्र के उस महान युद्ध की योजना की, जो कुरुओं तथा पाण्डवों के बीच हुआ।
2 चूँकि पाण्डुपुत्र अपने शत्रुओं के अनेकानेक अपराधों से यथा – कपटपूर्ण जुआ खेलने, वचनों द्वारा अपमान, द्रौपदी के केशकर्षण तथा अनेक क्रूर अत्याचारों से क्रुद्ध थे, इसलिए परमेश्वर ने उन पाण्डवों को अपनी इच्छा पूरी करने के लिए क