अध्याय बारह – भगवान रामचन्द्र के पुत्र कुश की वंशावली(9.12)
1 श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा: रामचन्द्र का पुत्र कुश हुआ, कुश का पुत्र अतिथि था, अतिथि का पुत्र निषध और निषध का पुत्र नभ था। नभ का पुत्र पुण्डरीक हुआ जिसके पुत्र का नाम क्षेमधन्वा था।
2 क्षेमधन्वा का पुत्र देवानीक था और देवानीक का पुत्र अनीह हुआ जिसके पुत्र का नाम पारियात्र था। पारियात्र का पुत्र बलस्थल था, जिसका पुत्र वज्रनाभ हुआ जो सूर्यदेव के तेज से उत्पन्न बतलाया जाता है।
3-4 वज्रनाभ का पुत्र सगण हुआ और उसका पुत्र विधृति हुआ। विधृति