अध्याय छह – नारद तथा व्यासदेव का संवाद(1.6)
1 सूत ने कहा: हे ब्राह्मणों, इस तरह श्री नारद के जन्म तथा कार्यकलापों के विषय में सब कुछ सुन लेने के बाद ईश्वर के अवतार तथा सत्यवती के पुत्र, श्री व्यासदेव ने इस प्रकार पूछा।
2 श्री व्यासदेव ने नारदजी से कहा: आपने उन महामुनियों के चले जाने पर क्या किया जिन्होंने आपके इस जन्म के प्रारम्भ होने के पूर्व आपको दिव्य वैज्ञानिक ज्ञान प्रदान किया था?
3 हे ब्रह्मा के पुत्र, आपने दीक्षा लेने के बाद किस प्रकार जीवन बिताया? और यथासमय अपने पुराने शरीर को त्याग कर आ
