ॐ श्री गुरु गौरांग जयतः
श्रीमद भगवद्गीता यथारूप
अध्याय दस श्रीभगवान का ऐश्वर्य
https://www.youtube.com/watch?v=-4ypJcxXVWM&t=82s
1 श्रीभगवान ने कहा— हे महाबाहु अर्जुन! और आगे सुनो। चूँकि तुम मेरे प्रिय सखा हो, अतः मैं तुम्हारे लाभ के लिए ऐसा ज्ञान प्रदान करूँगा, जो अभी तक मेरे द्वारा बताये गये ज्ञान से श्रेष्ठ होगा।
2 न तो देवतागण मेरी उत्पत्ति या ऐश्वर्य को जानते हैं और न महर्षिगण ही जानते हैं, क्योंकि मैं सभी प्रकार से देवताओं और महर्षियों का भी कारणस्वरूप (उद्गम) हूँ।
3 जो मुझे अजन्मा, अनादि, स

