Hare Krsna,
Please accept my humble obeisances. All glories to Srila Prabhupada & Srila Gopal Krishna Maharaj.
साधन भक्ति के 64 अंग
चैतन्य महाप्रभु सनातन गोस्वामी को (मध्य लीला अध्याय 22,114-129) भक्ति संपन्न करने के विधानों के विषय में बताते हुए कहते हैं कि इन विधि से मनुष्य भगवत-प्रेम की सर्वोच्च पूर्णता प्राप्त कर सकता है, जो सर्वाधिक वांछित महाधन है | जिस दिव्य भक्ति से कृष्ण-प्रेम प्राप्त किया है,यदि उसे इन्द्रियों से संपन्न किया जाता है तो वह साधन भक्ति कहलाती है

