Hare Krsna,
Please accept my humble obeisance. All glories to Srila Prabhupada & Srila Gopal Krishna Maharaj.
भगवान कृष्ण ने उद्धव से (श्रीमद् भागवतम के स्कन्द 11) भक्ति के उन सिद्धान्तों का वर्णन किया जिनको संपन्न करने से मनुष्य (मर्त्य प्राणी) दुर्जय मृत्यु पर विजय पा सकता है | इस मुक्तिप्रदायक ज्ञान के मुख्य अंश इस प्रकार है :
हे उद्धव! अनेक जन्मो के पश्चात् व्यक्ति को यह दुर्लभ मनुष्य शरीर प्राप्त होता है, जो अस्थायी होते हुए भी उसे जीवन की सर्वोच्च सिद्धि प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है |

