इस छ्ठे श्लोक को श्री शंकराचार्य ने तब कहा जब उस व्यक्ति ने उनसे पूछा, "अच्छा स्वजनों के बारे में आप शायद ठीक कह रहे हों। पर मेरी पत्नी मुझपर जो प्रेम प्रदर्शित करती है, वह कभी झूठा नहीं हो सकता} शरीरों के पृथक होने पर भी हम-दोनों एक हीं प्राणी के समान हैं। वह मेरे शरीर के छोटे-से-छोटे अंग को भी अपना हीं समझती है। ऐसी मेरी पत्नी जब मेरे पास बैठी है, तब क्या मेरे इस जीवन में कोई सार नहीं है?" श्री शंकर ने तब उत्तर दिया:
मूल:
यावत् पवनो निवसति देहे, तावत् पृच्छति कुशलं गेहे।
गतवति वायो देहापाये, भार्
