अध्याय बीस - शुद्ध भक्ति ज्ञान एवं वैराग्य से आगे निकल जाती है (11.20)
1 श्री उद्धव ने कहा : हे कमलनयन कृष्ण, आप परमेश्वर हैं और इस तरह विधियों तथा निषेधों से युक्त वैदिक वाड्मय आपका आदेश है। ऐसा वाड्मय कर्म के गुण तथा दोषों पर दृष्टि एकाग्र करता है।
2 वैदिक वाड्मय के अनुसार, वर्णाश्रम में उच्च तथा निम्न कोटि के परिवार के पवित्र और पापमय गुणों के कारण हैं। पाप तथा पुण्य किसी स्थिति विशेष यथा – भौतिक अवयव, स्थान, आयु तथा काल में, वैदिक विश्लेषण के संदर्भ बिन्दु हैं। निस्सन्देह, वेदों से भौतिक स्वर