अध्याय चौबीस – नीचे के स्वर्गीय लोकों का वर्णन (5.24)
1 श्रील शुकदेव गोस्वामी बोले- हे राजन, कुछ पुराण-वाचकों का कथन है की सूर्य से 10000 योजन (80000 मील) योजन नीचे राहू नामक ग्रह है जो नक्षत्रों की भाँति घूमता है। इस ग्रह का अधिष्ठाता देवता, जो सिंहिका का पुत्र है समस्त असुरों में घृणास्पद है और इस पद के लिए सर्वथा अयोग्य होने पर भी श्रीभगवान की कृपा से उसे प्राप्त कर सका है। मैं उसके विषय में आगे कहूँगा।
2 ऊष्मा के स्रोत सूर्य के गोलक का विस्तार 10000 योजन (80000 मील) है। चन्द्रमा का 20000 य