मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित १३ राज्यों से बनाया गया एक संघीय देश है । मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यद्यपि देश का सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है।
अंतराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ का आधिकारिक तौर पर पंजीकरण श्रील प्रभुपाद द्वारा न्यूयॉर्क में ११ अगस्त, १९६६ को हुआ था। उस समय न्यूयॉर्क के "लोअर ईस्ट साइड" पर उनके पास छोटी सी जगह और कुछ गिने-चुने छात्र थे । आज पूरे विश्व भर में इस्कॉन के ४०० से अधिक केंद्र एवं सैंकड़ों भक्त हैं । मलेशिया में इस्कॉन के २० केंद्र हैं ।
अगले वर्ष, सन २०१६ में विश्व भर इस्कॉन की स्थापना की ५०वीं वर्षगाँठ मनाने की तैयारियां बड़े ही उत्साहपूर्वक चल रही हैं ।
श्रील प्रभुपाद की ऐतिहासिक यात्रा कोलकाता से आरम्भ करने के पचास वर्ष १३ अगस्त, २०१५ को पूरे हो रहे हैं । इस उपलक्ष्य में मलेशियाई सरकार के डाक विभाग (POS मलेशिया) ने श्रील प्रभुपाद के अभिनन्दन हेतु एक ६० सेन का डाक-टिकट जारी किया है । इस डाक-टिकट का अनावरण इस्कॉन मलेशिया के पेनांग मंदिर के उद्घाटन के समय होगा एवं श्रील प्रभुपाद को समर्पित किया जायेगा ।
--facebook.com/IDesireTreeHindi--
--hindi.iskcondesiretree.com--
Comments