समझदारों के समाज में कहते है लोग कि
तीर्थों में बढ़ गए हैं भिखारी.
जहाँ जाओ वहीं माँगने आ जाते कितने
निपटना हो जाता है इनसे भारी.
सही हो सकती है उनकी भी बातें पर
वे भी तो प्रभु से मांगने ही है जाते.
फर्क इतना कि वे मांगते मंदिर के भीतर
शायद इसलिए भिखारी न कहलाते.
कुछ खाने को, कुछ पहनने को माँगा
तो देते हैं अक्सर उन्हें फटकार
ऊपरवाले के दिए से,दिया गर थोडा तो
इसमें किया क्या हमने उपकार.
पर खुद जब मांगते हैं प्रभु से ये लोग
मांगों की कोई सीमा न होती.
न कोई उपकार, न कोई अहसान
न ही हया आँखों को कभी धोती.
मंदिर के