मेरा भोला-सा कन्हैया
उसके नन्हे-नन्हे पाँव |
वो करे अपनी अटखेलियाँ,
नंद बाबा के गाँव ||

मैया की ममता,
बाबा का दुलार |
फिर जगपति बन गए,
ब्रज के राजकुमार ||

भूल गए सारा ऐश्वर्य,
फिर तो सुदर्शनधारी |
बन गए वो ग्वाल बाल,
जब भक्त बनी महतारी ||

नंद बाबा के खडाऊं,
कैसे सिर पे हैं वो उठाये |
जिनके चरणों के दर्शन को,
देवता भी तरस जाएँ ||

वो जो है परमपिता ,
वो अपने भक्त को पिता भी बनाते हैं|
ऐसे हैं कृष्णा मेरे जो ,
भक्त के लिए क्या नही कर जाते हैं ||

E-mail me when people leave their comments –

You need to be a member of ISKCON Desire Tree | IDT to add comments!

Join ISKCON Desire Tree | IDT

Comments

  • Hare Krishna Mataji

    Ek hi baat kehne ka ji karta hai....ATI SUNDAR. apka bhav bahut sundar hai...Kanha ji hamesha apke saath hai:)

    Hari bol
  • really good
This reply was deleted.