प्रभुपादजी ही सच्चे गुरु हैं। क्यों??प्रभुपादजी ने कहा, जीवन का कोई भरोसा नहीं है, मृत्यु कब आ जाए, यह सत्य है। आज ही एक भीषण ट्रैन हादसा हुआ और न जाने कितने ही लोगों की मृत्यु हो गयी।प्रभुपादजी ने कहा कि भगवान को स्मरण करने का यही सही समय है क्योंकि कल क्या हो किसी को न पता, यह सत्य है।प्रभुपादजी ने कहा कि हम अपने जीवन के क्षण निर्धारित नहीं कर सकते, हमारे हाथ में केवल हमारे कर्म हैं, यह सत्य है, हम केवल अपने कर्म निर्धारित कर सकते हैं, दूसरों के नहीं।प्रभुपादजी ने कहा कि प्रति क्षण भगवान का स्मरण होना चाहिए, क्योंकि कौन का क्षण अंतिम हो, किसी को नहीं पता। यह भी सत्य है।प्रभुपादजी ने कहा कि यदि हम इस जीवन में भगवान को प्राप्त करने का मौका चूक गए, तो हमारा अगला जीवन क्या होगा, हम नहीं जानते, पता नहीं दोबारा कृष्ण भक्ति का मौका कब मिले!! यह भी सत्य है।और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि यही सब श्री कृष्ण ने गीता में कहा है। असली गुरु वही है जो भगवान की शरण में जाने का मार्ग दर्शाए, और प्रभुपादजी ने वही किया। इसलिए प्रभुपादजी ही सच्चे गुरु हैं....!!हरे कृष्ण।
E-mail me when people leave their comments –

You need to be a member of ISKCON Desire Tree | IDT to add comments!

Join ISKCON Desire Tree | IDT