कृष्ण के पास समस्त ऐश्वर्य तो हैं, परन्तु इसका प्रमाण क्या है?

समस्त बल: श्री कृष्ण के पास समस्त बल है....क्योंकि उन्होंने मात्र ७ वर्ष की आयु में गोवर्धन पर्वत धारण किया, उन्होंने मात्र कुछ दिवस का होने पर भी पूतना का वध किया, पूतना ही नहीं, -५ वर्ष की आयु तक उन्होंने अनेकों दानवों का अंत किया, वह कंस, जिससे स्वयं इंद्र देव हारे थे, उस कंस का अंत मात्र १२ वर्ष की आयु में किया, तो कृष्ण से अधिक बलवान कौन हो सकता है भला?

सम्पूर्ण धन: लक्ष्मी जी श्री कृष्ण की पत्नी हैं, सदैव उनकी सेवा में रहती हैं, अर्थात समस्त धन उनका ही है. इसका उदाहरण है द्वारका नगरी, श्री कृष्ण ने द्वारका को सागर के मध्य बनाया और सम्पूर्ण द्वारका को हीरे-मोशन से सजवाया, यही नहीं, उनकी १६,१०८ रानिओं के एक से, वैभवशाली महल थे, सबके अपने महल, सबके अपने कृष्ण!! इससे ज्यादा धन किसके पास होगा भला?

समस्त यश: श्री कृष्ण से अधिक यशस्वी कौन होगा भला? श्री कृष्ण के गुणगान, उनकी प्रशंसा कौन नहीं करता भला? बचपन से लेकर, इस मृत्युलोक में बिताए आखिरी क्षण तक श्री कृष्ण ही सर्वाधिक यशस्वी रहे.

सम्पूर्ण सौन्दर्य: श्री कृष्ण का सौंदर्य उनके भक्तों ने विभिन्न ग्रंथों के द्वारा दर्शाया है. अनेकों चंद्रमा, सेंकडों कामदेवों की सुन्दरता से भी अधिक सुन्दर हैं श्री कृष्ण!! कौन होगा उनसे अधिक सुन्दर?

सम्पूर्ण ज्ञान: श्री कृष्ण के ज्ञान का पता इसी से चलता है कि केवल गीता का ज्ञान देने पर ही, वह गीता सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में सर्वाधिक ज्ञानमय हो गयी....गीता को, तब से लेकर आज तक, हर ज्ञानी ने समस्त ज्ञान का स्रोत माना है. होगा कोई उनसे अधिक ज्ञानी?

सम्पूर्ण त्याग: श्री कृष्ण से बढ़कर कौन त्यागी होगा, जिन्होंने अपनी उन समस्त गोपिओं का, अपनी यशोदा मैया का त्याग किया, जो कृष्ण पर जान लुटती थीं? वो भी क्यों? अपने कर्तव्यों की पूर्ती हेतु. कौन होगा इतना बड़ा त्यागी? कोई नहीं.

अर्थात छः के छः ऐश्वर्य सम्पूर्ण रूप से श्री कृष्ण में पाए जाते हैं, अतः वे ही भगवान् हैं.

क्रमशः......

E-mail me when people leave their comments –

You need to be a member of ISKCON Desire Tree | IDT to add comments!

Join ISKCON Desire Tree | IDT